दिल को रुला देने वाली दर्द भरी ग़ज़ल | Heart Touching Hindi Ghazal 2026 | Sad Love Shayari
दिल को रुला देने वाली दर्द भरी ग़ज़ल | Heart Touching Hindi Ghazal 2026
![]() |
| Sad gazal by shayar mubarak khan |
मोहब्बत हर किसी की ज़िंदगी में एक ऐसी कहानी छोड़ जाती है जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। कुछ रिश्ते मुकम्मल हो जाते हैं, जबकि कुछ सिर्फ़ यादों में ज़िंदा रहते हैं। प्रस्तुत ग़ज़ल उसी अधूरी मोहब्बत, बिछड़ने की टीस और दिल के अनकहे दर्द को बेहद ख़ूबसूरती से बयान करती है।
इस ग़ज़ल में शादी का एक काग़ज़, ख़ामोशी में छिपा प्रेम, बिछड़ने का दर्द और दिल की गहराइयों में पलती यादों को भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है। अगर आप Heart Touching Hindi Ghazal, Sad Love Shayari, Dard Bhari Shayari या Emotional Poetry पढ़ना पसंद करते हैं, तो यह ग़ज़ल आपके दिल को ज़रूर छू जाएगी।
ग़ज़ल
दिखा जो काग़ज़-ए-शादी तो दिल धड़कने लगा,
वो एक लम्हा मिरी रूह को झुलसने लगा।
मैं चुप रहा कि मुहब्बत का मान रखना था,
मलाल आँखों से होकर लहू सा बहने लगा।
बिछड़ के भी न बिछड़ पाए हम कभी दिल से,
तमाम दर्द भी अब हम में ही पनपने लगा।
नए बरस की वो पहली हसीं सहर थी मगर,
दुआ का लफ़्ज़ मिरी जान! रंग लाने लगा।
किया जो मैंने ज़बां से मचल के आज इज़हार,
हया का नूर तेरे चेहरे पे सजीले लगा।
शायर मुबारक खान
अगर यह ग़ज़ल आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और शायरी प्रेमियों के साथ साझा करें। ऐसी ही नई हिंदी ग़ज़लें, दर्द भरी शायरियाँ और दिल को छू लेने वाली कविताएँ पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर नियमित रूप से आते रहें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें